कभी भी ठप हो सकती है जम्मू की पावर सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू के ग्रिड स्टेशन ओवरलोड से हांफ रहे हैं। सूरज के तेवर बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में आने वाले समय में समस्या और बड़ी हो सकती है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कनाल ग्रिड स्टेशन की क्षमता 100 एमवीए है, लेकिन इस पर करीब 150 एमवीए का लोड है। करीब आधे शहर का लोड इस ग्रिड पर होने से यह हांफने लगता हैं। इसके बैठने की भी आशंका हर वक्त बनी रहती है। ओवरलोड के चलते पिछली गर्मियों में कनाल ग्रिड स्टेशन से अतिरिक्त कटौती करनी पड़ी थी।
अतिरिक्त कटौती का कारण है कि बिजली विभाग ओवरलोड से ग्रिड को बचाने के लिए चरणबद्ध तरीके से ग्रिड की क्षमता के अनुसार बिजली की सप्लाई करता है।
इसके अलावा 150 एमवीए की क्षमता वाले ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन पर भी ओवरलोड है। ग्लेडनी ग्रिड से जम्मू शहर के आधे इलाकों के अलावा यहां की ट्रांसमिशन लाइनों से राजोरी और पुंछ में भी बिजली सप्लाई होती है।
गर्मियों में ग्रिड स्टेशनों पर ओवरलोड की समस्या
अन्य ग्रिड स्टेशनों में जानीपुर ग्रिड और बर्न ग्रिड पर भी क्षमता से ज्यादा लोड है। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल का कहना है कि दर्जनों बार उन्होंने ग्रिड स्टेशन जानीपुर का दर्जा बढ़ाने के लिए संघर्ष किया है।
इसके बावजूद बिजली विभाग की तरफ से कुछ नहीं किया गया। नतीजतन, गर्मियों के मौसम में ओवरलोड से ग्रिड हांफ जाते हैं और अतिरिक्त कटौती का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ता है।
बिजली विभाग की ईएमएंडआरई विंग जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता का कहना है कि गर्मियों में ग्रिड स्टेशनों पर ओवरलोड की समस्या आती है।