{"_id":"3cf2eb7e6936fbd40c308481dffe38b3","slug":"power-cuts-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/बिलावर
Updated Fri, 27 Mar 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के शिव मंदिर व आसपास के मोहल्लों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बिजली सप्लाई बंद रही। इससे स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुकराला कटली मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर के जल जाने से शिव मंदिर के आसपास के मोहल्लों के अलावा, मुख्य बाजार, गायत्री मंदिर मोहल्ले में पिछले दो हफ्तों से बिजली का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग ने नया ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली बहाल भी की, लेकिन नया ट्रांसफार्मर भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाया। लिहाजा पिछले दो दिनों से फिर से इलाके में बिजली बंद हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि उसने कल तक बिजली बहाल नहीं की, तो वे सड़कों पर उतर आएंगे।
भाजपा के मंडल प्रधान अमरीक सिंह ने कठुआ स्थित वर्कशाप से खराब आ रहे ट्रांसफार्मरों की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बरसात और बिजली गिरने से कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे।
इन्हें कठुआ स्थित वर्कशाप में मरम्मत कर प्रभावित इलाकों में भेजा गया था। लेकिन, इनमें से अधिकतर टांसफार्मर या तो पूरी तरह से खराब निकले या फिर एक-दो दिन में ही खराब हो गए।