फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   power crisis in wedding season in jammu kashmir

बिजली के बिना शादियों को लेकर चिंतित ग्रामीण

Mon, 09 Feb 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
power crisis in wedding season in jammu kashmir

सीमावर्ती गांव रंजीतपुर में एक महीने में सात बिजली के ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी बिजली विभाग ने इस परेशानी को दूर नहीं किया है, जबकि परेशानी बढ़ती जा रही है। चार घर तो होने वाली शादी को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन


सरपंच पृथ्वीराज, बलवंत सिंह व अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव में ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। अधिकारियों को सूचित करने के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। कुछ दिन के बाद यह भी खराब हो गया।
विज्ञापन


फिर तीसरा लगाया, लेकिन कुछ दिन के बाद यह भी खराब हो गया। इसी तरह से एक महीने के अंदर सात ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। बिजली विभाग कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा रहा है। इसलिए बार बार ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में करीब सप्ताह से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव में चार शादियां हैं और शादी वाले घर अंधेरे में डूबे हुए नजर आ रहे है। ग्रामीण अंधेरे में शादी का जश्न कैसे मनाए समझ में नहीं आ रहा है। बिजली के बिना शादी कैसे होगी।


यह भी समझ नहीं आ रहा है। इसके अलावा लगातार बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, क्योंकि रात के समय बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण लगातार बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कोई बिजली अधिकारी समस्या को गंभीरता से लेकर कुछ काम नहीं कर रहा है।


इसलिए अब ग्रामीणों की चेतावनी है कि जल्द से जल्द ज्यादा क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाकर परेशानी को दूर किया जाए। अगर जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो अब ग्रामीण सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे और इसका जिम्मेदार पूरी तरह से बिजली विभाग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed