{"_id":"64dfdc277ac0cdcb5e0eaa07","slug":"power-corporation-bill-problem-jammu-news-c-10-jam1008-184290-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उपभोक्ताओं को तीन व चार माह से नहीं मिले बिल, देरी पर जुर्माने की अलग से चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उपभोक्ताओं को तीन व चार माह से नहीं मिले बिल, देरी पर जुर्माने की अलग से चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली निगम अब अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटरों में खामियों के साथ बिल में देरी के लिए चर्चा में है। घर तक बिल पहुंचाने की लापरवाही को तकनीकी खामी बताया जा रहा है। बिजली बिल सही समय पर उपभोक्ताओं को नहीं मिलने के कारण वे जुर्माना भरने के लिए मजबूर होंगे। लोगों को तीन महीने से बिजली बिल नहीं मिले हैं। इसके लिए उपभोक्ता निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। मगर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उपभोक्ताओं को चिंता सता रही है कि एक साथ बिल आने पर वे कैसे भर पाएंगे। इसके अलावा बिजली बिल गलत आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं को काम छोड़कर बिल ठीक करवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जबकि बिजली निगम सुविधाएं ऑनलाइन देने का दावा कर रहा है।
शहर में 150 से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिले। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। कुछ उपभोक्ताओं को चार माह से बिल नहीं मिले। निगम के अनुसार बिल नहीं आने का कारण तकनीकी खराबी है। समस्या का निदान किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के साथ मीटर नहीं जुड़ पाए। इसके चलते रीडिंग का पता नहीं लग रहा। उपभोक्ताओं को बिल एक साथ नहीं भेजा जाएगा। कुल यूनिटों के हिसाब से बिल तैयार होंगे और पैसे अदा किए जाएंगे। एक्सईएन राजेश शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को हल किया जाएगा। उच्च अधिकारियों ने भी निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर बिल जारी कर दिए जाएंगे।
एमडी ने बैठक में दिए निर्देश, स्मार्ट मीटरों की समस्याओं का निपटारा करे एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंजीनियर और परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी स्मार्ट मीटर के संबंध में आ रही समस्याओं का निदान करे। मुद्दों को हल करे। यह बात एमडी शिव अनंत त्याल ने बैठक में कही। उन्होंने इंजीनियरों से लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभ के बारे में शिक्षित और यह सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम के साथ लाइनमैन और मीटर रीडिंग स्टाफ को तैनात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
जेपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की स्थापना के बाद बिलिंग में देरी के बारे में प्रबंध निदेशक को अवगत कराया। एमडी ने परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी और निजी विक्रेताओं को समय पर बिलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। अन्यथा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
एमडी जेपीडीसीएल ने संबंधित अधिकारियों को उपमंडल स्तर पर स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए तुरंत हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने को कहा। विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिसूचित फोन नंबर है। इसमें 9419185576 (विशाल आनंद) गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, छन्नी, 9419182220 (आशुतोष शर्मा) ग्रेटर कैलाश, डिगियाना, कुजवानी, ग्रेटर जम्मू , 9622130283 (अभिनीत गुप्ता) पर आरएस पुरा और मीरा साहिब, बिश्नाह व आसपास के क्षेत्रों के लिए संपर्क किया जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने जनता से मासिक खपत कम करने और बिजली बचाने के लिए घरों में स्टार रेटेड गैजेट और उपकरणों का उपयोग करने का आग्रह किया।