{"_id":"d3a2a144c4e4baba990826a08dd8670f","slug":"power-and-water-shortage-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की किल्लत से शहर हुआ परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की किल्लत से शहर हुआ परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली और पानी की किल्लत से जम्मू संभाग के लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सीमांत इलाकों में भी बिजली और पानी की किल्लत से लोगों की हालत खराब है। शुक्रवार को भी शहर और उसके आसपास के इलाकों में अघोषित कटौती का सिलसिला जारी रहने से लोगों को मुश्किलों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजली लाइनों से उलझ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई के कार्य के चलते छन्नी हिम्मत, सैनिक कालोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, नरवाल, भठिंडी, एमईएस सुंजवा कैंट, रेलवे कालोनी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह छह बजे गुल हुई बिजली करीब चार घंटे बाद दस बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इसके अलावा लगभग हर इलाके में अघोषित बिजली कटौती से भी लोगों की परेशानी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
आरएस पुरा के सीमांत गांव चंदूचक्क के मंजीत सिंह का कहना है कि सीजफायर उल्लंघन से लोगों की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ने के साथ साथ इलाके में बिजली और पानी की आपूर्ति स्थिति का भी बुरा हाल है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद 15 पंद्रह दिनों तक नहीं लगते। ऐसा ही हाल अन्य गांवों का भी है।
विज्ञापन
बिजली कटौती के अलावा अन्य कारणों से पेयजल आपूर्ति के प्रभावित होने का सिलसिला भी जारी रहने से लोगों के बेहाल होने का सिलसिला जारी है। बिजली विभाग की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में कमी आने लोगों से अघोषित कटौती से भी राहत मिलेगी।
जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार भारत चौधरी का कहना है कि गर्मी और उमस भरे मौसम में लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का झटका सहना पड़ रहा है।