{"_id":"6817c470de3d274c4c01f6af","slug":"pouni-mini-stadium-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122911-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मिनी स्टेडियम में मिट्टी का ढेर, अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मिनी स्टेडियम में मिट्टी का ढेर, अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
पौनी के मिनी स्टेडियम में डाली गई मिट्टी व जानकारी देते युवा खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में स्थित एकमात्र मिनी स्टेडियम में भी बच्चों व युवाओं को खेलने के लिए जगह नहीं मिल रही। मैदान में मिट्टी का ढेर लगा होने के कारण ज्यादातर क्रिकेट खेलने वाले युवा परेशान हो रहे हैं।
बताया जाता है कि पिछले दिनों मिनी स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया था। दंगल के लिए अखाड़ा बनाने के लिए मिट्टी को किसी दूसरे स्थान से ट्रालियों के जरिए लाया गया था। दंगल खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मैदान को साफ नहीं किया गया। मैदान पर जरूरत से ज्यादा मिट्टी व पत्थर होने के कारण युवा क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं।
बच्चों व युवाओं ने अपील की है कि मिनी स्टेडियम को साफ किया जाए क्योंकि कस्बे में यही एकमात्र स्टेडियम है। खिलाड़ी अहमद, सागर, सुनील शर्मा, अनिल व जसवीर ने प्रशासन से अपील की है कि स्टेडियम से मिट्टी हटाकर उसे पुराने स्वरूप में लाया जाए ताकि वे वहां अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
कोट...
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे से किसी ने दंगल करवाने के लिए अनुमति ली थी।
-आरती, ब्लॉक विकास अधिकारी पौनी।