{"_id":"59156cec4f1c1ba74a85193b","slug":"poster-released-of-terrorists-involved-in-murder-of-lt","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद उमर फयाज के संदिग्ध हत्यारों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद उमर फयाज के संदिग्ध हत्यारों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 12 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
शोपियां में पुलिस ने जारी किया पोस्टर
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या में शामिल आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। इस क्रम में शोपियां में जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से लेफ्टिनेंट की हत्या में शामिल संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन स्थानीय आतंकियों के पोस्टर जारी किये हैं. इनमें इशफाक अहमद ठाकोर, गयास-उल-इस्लाम, अब्बास अहमद भट्ट नाम के संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। तीनों का ताल्लुक आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार रात को आतंकियों ने सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज को अगवा कर लिया था। इसके बाद उनका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था। आतंकियों के पोस्टर जारी करने के अलावा सेना ने अब छुट्टियों से जुड़ी गाइडलाइन्स को सख्ती से लागू करवाने का ऐलान किया है। इस क्रम में जो अफसर कश्मीर के रहने वाले हैं उन्हें छुट्टी पर जाने से पहले लोकल यूनिट्स को इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन