{"_id":"940a4b3f5c4c225aa535b39e178a5978","slug":"post-offices-to-deal-with-infosys-for-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखानों में एटीएम के लिए इंफोसिस से करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखानों में एटीएम के लिए इंफोसिस से करार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 10 Sep 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डाकखानों में भी एटीएम से पैसे मिलेंगे। इसके लिए विभाग ने इंफोसिस कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी राज्य में एटीएम के लिए जरूरी ढांचा स्थापित करेगी। डाकखानों में बैंकिंग की सुविधा को आगे बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले चरण में एटीएम लगाने के लिए रियासत के लगभग सभी जिलों को चुना गया है, ताकि हर जगह एक ट्रायल किया जा सके। सफलता मिलने पर इनका अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
डाक विभाग के राज्य पोस्ट मास्टर जनरल, चंद्र प्रकाश ने बताया कि रियासत में 20 जगहों पर एटीएम लगाने की तैयारी कर ली गई है। जम्मू के गांधी नगर, डोगरा चौक, कठुआ, उधमपुर, राजोरी, पुंछ सहित अन्य जिलों में एटीएम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इंफोसिस कंपनी के साथ डाक विभाग ने करार किया है। चुनी गई जगहों पर एटीएम के लिए कमरों को तैयार कर लिया गया है। अब इनमें ढांचे को स्थापित करना और कनेक्शन करना बाकी है। प्रकाश का कहना है कि लोग डाकखानों से जुड़े रहें, इसलिए एटीएम लगाए जा रहे हैं।
कई लोगों के डाकखानों में खाते हैं। पहले चरण में उन डाकखानों को चुना गया है, जहां पैसे जमा कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है। एटीएम होने से डाकखानों के साथ पैसे जमा कराने वाले उपभोक्ता और बढ़ेंगे और डाकखानों का राजस्व बढ़ेगा।