फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Possibility of digging tunnel for infiltration on the border from Pakistan

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर घुसपैठ के लिए सुरंग खोदने की आशंका, साजिश की ओर इशारा कर रही हैं ये घटनाएं

Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 11:16 PM IST
सार

भारत के खिलाफ सीमा पार से लगातार साजिशें रची जा रही हैं। हाल ही में हुईं घटनाएं इसकी ओर इशारा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को लगातार अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Possibility of digging tunnel for infiltration on the border from Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघर्षविराम के बीच सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने घुसपैठ और हथियार तस्करी की कोशिशों को फिर तेज कर दिया है। सांबा सेक्टर के बैनगलाड में सीमा पार से सुरंग खोदे जाने की आशंका भी प्रबल हो गई है। ऐसे में बीएसएफ का अमला अत्यधिक चौकन्ना हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल तारबंदी को भेदकर घुसपैठ नहीं हो पाने के चलते पाकिस्तानी रेंजर सुरंगें खोदकर घुसपैठ की साजिशें रच रहे हैं। गरमी के सीजन में जलस्तर नीचे चला जाता है, जिससे टीले वाले इलाके में पाकिस्तान सुरंग खोदने की कोशिश करता है।
विज्ञापन


वर्तमान में जिस तरह के हालात हैं, उसमें आशंका है कि सीमा पर या तो ध्यान भटकाने के लिए ड्रोन भेजे जा रहे हैं या फिर सुरंगें खोदने का काम जोर शोर से जारी है, जिसे लेकर भारतीय क्षेत्र में बीएसएफ की तैयारी को परखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार तीन माह के दौरान तीसरा मौका है जब पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। 21 मार्च को चक दुल्मा क्षेत्र से एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को तारबंदी के पास काबू किया गया था। 4 मई को रिगाल क्षेत्र में एक घुसपैठिये को मार गिराया गया। 14 मई को ही रिगाल क्षेत्र में तारबंदी के निकट पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से हथियार गिराए गए। अब 18 मई को रात साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा गया। जिसके बाद ड्रोन भी भेजा गया।

यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed