{"_id":"68321aa84c1209460b0ca53d","slug":"possibilities-of-water-transport-in-wular-lake-increase-hydrographic-survey-done-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100703-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वुलर झील में जल परिवहन की संभावनाएं तेज़, हुआ हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वुलर झील में जल परिवहन की संभावनाएं तेज़, हुआ हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने शनिवार को वुलर झील में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण बारामुला जिले में झेलम नदी के विस्तार और वुलर झील के बीच जल परिवहन की संभावनाओं की जांच के लिए किया गया।
आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष विजय कुमार ने श्रीनगर के चट्टाबल वियर पहुंचेए जहां उन्होंने नदी में मौजूद नेविगेशनल लॉक का निरीक्षण किया। यह लॉक झेलम नदी को अपस्ट्रीम में श्रीनगर से और डाउनस्ट्रीम में वुलर झील से जोड़ता है, जो भविष्य में जलमार्ग संपर्क के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
चिनाब नदी पर भी होंगे फ्लोटिंग टर्मिनल
विजय कुमार ने चिनाब नदी के रियासी जिले में प्रस्तावित क्रूज टर्मिनल स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में घोषित तीन राष्ट्रीय जलमार्गों पर 10 फ्लोटिंग टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे। इनमें से दो टर्मिनल चिनाब नदी के अखनूर और रियासी में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
आईडब्ल्यूएआई की यह पहल प्रदेश में वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक अहम प्रयास के रूप में देखी जा रही है।