{"_id":"b0e796da9b7ad23d99233dee87f8e355","slug":"possessions-before-the-minister-house-went-on-the-jcb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के घर के सामने कब्जों पर जेसीबी चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के घर के सामने कब्जों पर जेसीबी चली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सेहत मंत्री लाल सिंह के गांधीनगर स्थित आवास के सामने शनिवार की दोपहर उस समय जमकर हंगामा हुआ जब पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क पर तारकोल डालने के काम के चलते जेसीबी लाकर अतिक्रमण मलबे में तब्दील कर दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल से लोगों को नियंत्रण में किया और कार्य को मुकम्मल किया। जानकारी के मुताबिक गांधीनगर में सड़क पर तारकोल डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को ठेकेदार जेसीबी लेकर मंत्री लाल सिंह के आवास के सामने पहुंचा तो कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। टीम के सदस्यों ने काम को तुरंत करना था, इसलिए जैसे ही जेसीबी अतिक्रमण को गिराने के लिए आगे बढ़ी।
विज्ञापन
घर के लोग बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। वे यह कहते हुए आरोप लगाने लगे कि पूरे जम्मू में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उसे भी हटाया जाए।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ तो जेसीबी ने अतिक्रमण को हटा दिया। इसके बाद तारकोल डालने का काम आगे बढ़ाया गया।