{"_id":"6636f5bdb5323df646035397","slug":"poonch-terrorist-attack-sixth-incident-in-poonch-in-last-30-months-21-soldiers-martyred-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: 30 माह...छह वारदात, 21 जवान बलिदान; जानें दहशतगर्दों ने कैसे रची कायरतापूर्ण हमलों की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack: 30 माह...छह वारदात, 21 जवान बलिदान; जानें दहशतगर्दों ने कैसे रची कायरतापूर्ण हमलों की साजिश
Sun, 05 May 2024 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 May 2024 10:50 AM IST
सार
Air Force convoy Terrorist Attack: पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Poonch Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
J&K Poonch Terrorist Attack: पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शाहसितार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
हमले में पांच जवान घायल हो गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया। घायलों में दो की हालत गंभीर थी, जिनमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके को घेर रखा है।

दिसंबर से पुंछ में तीसरा हमला, 5 जवान बलिदान, कई घायल
इससे पहले आतंकियों ने 12 जनवरी को कृष्णा घाटी इलाके में सैन्य वाहनों को निशाना बनाया था, जिसमें चार जवान बलिदान हो गए थे। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को डेरा की गली इलाके में सैन्य वाहनों पर हमला किया गया था। अब यह तीसरा हमला है। इन तीनों हमलों में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि कई जवान घायल हुए हैं।

30 महीने...छठी वारदात, 21 जवान बलिदान
आपको बता दें कि पुंछ में पिछले 30 महीनों में आतंकियों की ओर से हमले की यह छठी घटना है। 2021 से शुरू हुई घटनाओं में अब तक 21 जवान बलिदान हो गए हैं। इन घटनाओं में कई जवान घायल भी हुए हैं।

-11 अक्तूबर 2021: चमरेड इलाके में घात लगाकर जवानों पर हमला, जेसीओ समेत पांच बलिदान।
-20 अक्तूबर 2021: भाटादूड़िया में सर्च ऑपरेशन के दौरान हमले में छह जवान बलिदान। डेढ़ माह तक जम्मू-पुंछ हाईवे को बंद कर चलाया गया तलाशी अभियान।
-20 अप्रैल 2023: भाटादूड़िया इलाके में सैन्य वाहन को घेरकर पहले ग्रेनेड से हमला, फिर गोलाबारी, पांच जवान बलिदान।

- 21 दिसंबर 2023: डेरा की गली सावनी इलाके में घात लगाकर सैन्य वाहनों में किए गए हमले में पांच जवान बलिदान, दो घायल।
- 12 जनवरी 2024: कृष्णाघाटी के दराती में सैन्य वाहनों पर फायरिंग, नुकसान नहीं।
- 04 मई 2024: पुंछ के सुरनकोट इलाके में एयरफोर्स के वाहनों पर हमला, एक जवान बलिदान, चार अन्य घायल