फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: Tributes paid to martyrs in Rajori, dead bodies sent to native villages

Poonch Terror Attack: शहीदों को साथियों-सैन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांवों को भेजे पार्थिव शव

Fri, 21 Apr 2023 06:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया था। इसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। शुक्रवार को राजोरी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: Tributes paid to martyrs in Rajori, dead bodies sent to native villages
राजोरी में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सैन्य अधिकारी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

पुंछ के भाटादूड़ियां में शहीद जवानों को राजोरी सैन्य अस्पताल में श्रद्धांजलि देकर उनके पार्थिव देह पैतृक गांवों को भेजे गए। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी अमृतपाल सिंह, डीसी विकास कुंडल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


इसके बाद इनके पार्थिव शरीर जम्मू के लिए रवाना किए गए। सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में शहीद हुए हवलदार मंदीप सिंह निवासी चाणकोइयां काकन, तहसील पायक जिला लुधियाना (पंजाब), लांसनायक कुलवंत सिंह निवासी गांव चारिक, जिला मोगा (पंजाब), सिपाही हरकिशन सिंह निवासी तलवंडी बार्थ, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के तौर पर हुई। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा सिपाही सेवक सिंह निवासी गांव बाघा, तहसील तलवंडी साबो, जिला बठिंडा (पंजाब) और लांसनायक देबाशीष निवासी अलगुम सामिल खंडायत, तहसील सत्यबाड़ी, जिला पुरी (ओडिशा) के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक निवास स्थानों के लिए विदा किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहीद जवानों का राजोरी में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने यह पाया कि पांच जवानों में से चार के शरीर में तीन से चार गोलियां लगी थीं। ये गोलियां गले और पेट के बीच वाले हिस्से में लगी थीं।



 

हीं, एक जवान को कोई गोली नहीं लगी थी, लेकिन वह इस तरह से झुलस चुका था कि उसका शरीर सिकुड़ गया था और ऐसा तब होता है जब बहुत अधिक आग के कारण शरीर का पानी सूख जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed