फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack Protest against terrorist attack in Jammu division Pakistani flags burnt at many places

Poonch Terror Attack: आतंकी हमले के खिलाफ में जम्मू संभाग में उबाल, जगह-जगह फूंके पाकिस्तानी झंडे

Sat, 23 Dec 2023 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जवानों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने आतंकवादियों को नापाक हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। साहनी ने सक्रिय खुफिया एजेंसियों को भी कटघरे में खड़ा किया और लगातार हो रही गलतियों पर मंथन व सुधार की अपील की।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack Protest against terrorist attack in Jammu division Pakistani flags burnt at many places
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ में सैन्य वाहनों पर आतंकवादी हमले के दौरान पांच जवान शहीद होने पर पाकिस्तान के खिलाफ शहर के लोगों में उबाल है। प्रदर्शन और रैलियां निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने गुब्बार निकाला। देर शाम फेडरेशन ऑफ वेयरहाउस के तत्वावधान में मशाल रैली का आयोजन किया गया, जो वेयरहाउस से विक्रम चौक तक निकाली गई। 
विज्ञापन


सदस्यों ने गुलाम कश्मीर पर कार्रवाई करने और शहादत का बदलने लेने की मांग की। अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि पहले भी पुंछ में हमला हो चुका है। अनुच्छेद 370 पर फैसला आने के बाद पाकिस्तान बिफर गया है। प्रदेश वासी शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन


हर संभव सहायता की जाएगी। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और जवानों की शहादत को सलाम किया। अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए तीन बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। यहां संजय कुमार, विशाल गुप्ता, राजेश, रमेश कुमार और रशीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के विरोध में निकाली रैली
मिशन स्टेटहुड की ओर से जानीपुर से हाईकोर्ट तक जवानों पर हमले के विरोध में रैली निकाली। उन्होंने एनआईए जांच करवाने की मांग की। साथ ही गृह मंत्री से सवाल किया कि सुरक्षा बलों को शहीद, लक्षित हत्याएं करने और जम्मू-कश्मीर में गोला-बारूद भेजने के लिए आतंकवादी किस दरवाजे से आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे जलाए और पुतले फूंके।

शिवसेना ने खुफिया एजेंसियों की चूक पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जवानों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी ने आतंकवादियों को नापाक हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। साहनी ने सक्रिय खुफिया एजेंसियों को भी कटघरे में खड़ा किया और लगातार हो रही गलतियों पर मंथन व सुधार की अपील की। इसके साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed