फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack People rushed to help the jawans regardless of their lives

Poonch Terror Attack: जान की परवाह किए बिना मदद के लिए दौड़ पड़े नागरिक, सड़क पर आग की लपटों से घिरे थे जवान

Fri, 21 Apr 2023 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को यात्रा कर रहे लोग जान की परवाह किए बिना सैन्य वाहन में लगी आग और उसमें झुलस रहे जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सड़क पर आग की लपटों से घिरे जवानों की आग बुझाने में मदद की

विज्ञापन
Poonch Terror Attack People rushed to help the jawans regardless of their lives
पुंछ में आतंकी हमले के बाद सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों के हमले से वाहन में आग लग गई। जवान आग में झुलस गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए सैन्य अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


शहीद होने वालों में चार जवान पंजाब और एक ओडिशा का है। हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई गई है। सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है। आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब सेना की 49 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) का एक सैन्य वाहन रसद लेकर भिंबर गली से गांव संगयोट स्थित सैन्य मुख्यालय की ओर जा रहा था। इस दौरान भाटादूड़ियां और तोता गली के बीच अचानक आतंकियों ने घने कोहरे व बारिश के बीच इस वाहन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, फिर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड हमले से वाहन में लगी भयंकर आग की चपेट में आने से पांच जवान शहीद हो गए। बारिश और कम दृश्यता के कारण उन्हें हमले के बाद आसानी से भाग निकलने का मौका मिल गया।

जान की परवाह किए बिना मदद के लिए दौड़ पड़े

पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को यात्रा कर रहे लोग जान की परवाह किए बिना सैन्य वाहन में लगी आग और उसमें झुलस रहे जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़े। सड़क पर आग की लपटों से घिरे जवानों की आग बुझाने में मदद की। हालांकि इन्हें सैन्य अधिकारियों व जवानों की डांट और गुस्सा भी सहन करना पड़ा।

गनीमत रही कि आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने के बाद और किसी नापाक इरादे को अंजाम देने की कोशिश नहीं की। जिले में जारी आतंकी वारदातों को देखें तो अधिकर वारदातों के बाद आतंकियों द्वारा घटनास्थल पर शवों के नीचे या आसपास मौजूद सामान या वाहन के नीचे आईईडी आदि लगा दिए जाते रहे हैं, ताकि बिना सोचे समझे घटनास्थल पर पहुंचने वालों को भी अपना शिकार बनाया जा सके।

आतंकी हमले के बाद सेना ने खंगाले राजोरी के जंगल 
राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में वीरवार को हुए आतंकी के बाद सेना ने हरकत में आते हुए राजोरी के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद जैसे ही सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ, सेना के जवानों ने बीजी और मंजाकोट से सटे जंगली इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया।

सेना ने मंजाकोट के जंगली इलाके जो कि थन्नामंडी और शाहदरा शरीफ से मिलते हैं, और मुगलरोड से कश्मीर घाटी के साथ जुड़ते हैं, वहां जगह-जगह नाके लगाकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

कोशिश है कि यदि आतंकवादी मंजाकोट और थन्नामंडी के जंगलों में हैं तो वह घाटी की ओर न जा सकें, और उन्हें पहले ही ढेर कर दिया जाए। सूत्रों बताते हैं कि सेना ने बड़े पैमाने पर जंगलों में दूर-दूर तक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जंगलों के आसपास लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed