फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: NIA is digging the data of the forests of Bhatadudian

Poonch Terror Attack: भाटादूड़ियां के जंगलों का डाटा खंगाल रही एनआईए, आतंकियों को स्थानीय मदद मिलने की आशंका

Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
सार

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को हमले में स्टील बुलेट के इस्तेमाल किए जाने के सुबूत मिले हैं। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: NIA is digging the data of the forests of Bhatadudian
पुंछ हमले के बाद मौके से मिले कारतूस - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले में सैन्य जवानों पर आतंकी हमले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भाटादूड़ियां जंगल और मौका-ए वारदात का डंप डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। मौका-ए वारदात और इसके आसपास के इलाकों में एनआईए और पुलिस ने उस दिन इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन का डाटा खंगालना शुरू किया है।

विज्ञापन


ताकि पता लगाया जा सके कि किन-किन लोगों की किसके के साथ बातचीत हुई है। हालांकि इस मामले में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन आतंकियों के बारे कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


जिस तरह से आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया, उससे साफ पता चलता है कि आतंकियों ने पूरी रणनीति के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही उन्हें स्थानीय स्तर पर मदद मिली है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर आतंकियों की मदद करने वालों तक एनआईए नहीं पहुंची पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ जिला सॉफ्ट टारगेट

सूत्रों का कहना है कि सैन्य जवानों पर हमला करने से पहले आतंकी संगठनों ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमला करने की योजना भी बनाई थी। हालांकि इसकी भनक एनआईए को लग गई और एजेंसी ने उक्त अधिकारी को आगाह भी किया। आतंकी संगठनों के लिए कश्मीर में वारदातों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है, इसलिए अब पुंछ-राजोरी जैसे जिलों को निशाना बना रहे हैं।

राजोरी हमले में भी अब तक हाथ खाली

बता दें कि इसके पहले इस साल के पहले ही दिन आतंकियों ने राजोरी के ढांगरी में नरसंहार किया था। इस मामले की जांच को तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसमें एनआईए को कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed