{"_id":"64423b1ebeb2acd5740d2304","slug":"poonch-terror-attack-6-to-7-terrorists-suspected-to-be-hiding-in-poonch-rajouri-sector-search-operation-going-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ-राजोरी सेक्टर में 6-7 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, ड्रोन-हेलीकॉप्टर से खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ-राजोरी सेक्टर में 6-7 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, ड्रोन-हेलीकॉप्टर से खंगाला जा रहा चप्पा-चप्पा
Fri, 21 Apr 2023 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, जम्मू कश्मीर
एएनआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
पुंछ और राजोरी सेक्टर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : मुनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ और राजोरी सेक्टर के जंगलों में दूर-दूर सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां छह से सात आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जगह-जगह नाके लगाकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जंगलों के आसपास लोगों के घरों में भी सेना पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सेना ने ड्रोन और हेलीकॉप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों को लॉन्च किया है, जो संबंधित क्षेत्र में तलाशी चला रहे हैं। सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम सहित सुरक्षा बल समन्वय बना कर कार्य रहे हैं।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में सेना व सुरक्षा एजेंसियों को दो समूहों में 6 से 7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली है।
विज्ञापन
ये आतंकी गुरुवार को घात लगाकर भारतीय सेना के वाहन पर हमला करने में शामिल थे, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के लश्कर-ए-तैयबा या पाकिस्तान से संबंध होने का संदेह है। क्षेत्र में उनके प्रवेश के मार्ग के बारे में अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Terrorist Attack: आतंकियों ने घात लगातार सैन्य वाहन को विस्फोट कर उड़ाया, पुंछ में सेना के पांच जवान शहीद
भाटादूड़ियां में गुरुवार के हमले में आतंकियों और ओजीडब्ल्यू की ओर से स्टिकी बम अथवा किसी अन्य केमिकल का प्रयोग होने की आशंका जताई जा रही है। जिस प्रकार सैन्य वाहन में आग लगी और एक भी जवान को जान बचा कर बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया, उसमें केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
हादसे से पहले सुनी बिजली कड़कने की आवाज
स्थानीय लोगों ने बताया, उन्होंने पहले आसमान में जोरदार बिजली कड़कने की आवाज सुनी। उसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनी। कुछ ही क्षणों में इस बात का शोर सुना कि सेना के वाहन में आग लग गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया, उन्होंने पहले आसमान में जोरदार बिजली कड़कने की आवाज सुनी। उसके बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनी। कुछ ही क्षणों में इस बात का शोर सुना कि सेना के वाहन में आग लग गई है।