{"_id":"67b8d08df051e00157040b16","slug":"poonch-ied-explosion-near-zero-line-in-digwar-sector-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch : दिगवार सेक्टर में जीरो लाइन के पास आईईडी विस्फोट, पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch : दिगवार सेक्टर में जीरो लाइन के पास आईईडी विस्फोट, पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:45 AM IST
सार
धमाके की आवाज पांच किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दी। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीरो लाइन के पास संदिग्ध आईईडी विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज पांच किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दी। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। अभी तक सेना ने इस विस्फोट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के पीछे पाकिस्तानी सेना या आतंकियों की साजिश हो सकती है। इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा और अखनूर में इस प्रकार की नापाक हरकत को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन