फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch: Former soldier fire on nephews in family dispute one killed

पुंछ: पारिवारिक विवाद में पूर्व सैनिक ने भतीजों पर दागी गालियां, एक की मौत

Sun, 31 Mar 2024 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

वारदात के बाद आरोपी जोगिंदर सिंह ने खुद को पत्नी सहित अपने घर में बंद कर लिया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुंछ थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Poonch: Former soldier fire on nephews in family dispute one killed
पुंछ - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के गांव दरादुलियां में शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे पारिवारिक विवाद में एक पूर्व सैनिक ने अपने सगे भतीजों पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दी। इसमें एक भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (32) पुत्र कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चाचा जोगिंदर सिंह (60) पुत्र जोध सिंह दोनों निवासी गांव दरादुलियां के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गगनदीप सिंह के शव को कब्जे में लेकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के बाद आरोपी जोगिंदर सिंह ने खुद को पत्नी सहित अपने घर में बंद कर लिया। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुंछ थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से मृतक और आरोपी के घरों पर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वारदात के समय गगनदीप सिंह का भाई गुरमेल सिंह भी मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमेल ने बताया कि चाचा जोगिंदर सिंह ने गगनदीप को घर बुलाकर अपनी पत्नी, बेटे और साले के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। गुरमेल के मुताबिक चाचा ने उस पर भी गोली चलाई, लेकिन उसने पिल्लर के पीछे छिपकर जान बचाई। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परेंदसिंह एवं सदस्य सुरजन सिंह ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे हमें दरादुलियां से फोन पर गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर एसएचओ पुंछ और डीएसपी हेडक्वार्टर खुद टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तड़के करीब तीन बजे शव को अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के अनुसार, गांव दरादुलियां निवासी कुलबीर सिंह और जोगिंदर सिंह पुत्र जोध सिंह के बीच कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसके चलते कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बिरादरी के समक्ष समझौता भी हो गया था। उसके उपरांत कुलबीर सिंह के पुत्र गगनदीप सिंह ने चाचा को धमकी दी थी। 


इसके बाद जोगिंदर सिंह ने पुलिस चौकी जलास में लिखित रूप से भाई के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे गगनदीप सिंह काफी गुस्से में था और देर रात अपने घर से करीब पचास मीटर दूर चाचा जोगिंदर सिंह के घर पहुंचा था। जहां गोलीबारी में उसकी जान चली गई। सूत्रों के अनुसार गगनदीप सिंह के खिलाफ पुंछ और जम्मू में मारपीट के मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed