पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह
भाटादूड़ियां निवासी 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को रसद देने के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों ने स्वेच्छा से या बंदूक की नोक पर आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान किया, इस बात की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। आतंकियों से मुठभेड़ में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हुए हैं। रविवार को वन क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि भाटादूड़ियां निवासी 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को रसद उपलब्ध कराने के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है कि तीनों ने स्वेच्छा से या बंदूक की नोक पर आतंकवादियों को भोजन और आश्रय प्रदान किया।
यह भी पढ़ें- भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में
राजोरी-पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने कहा कि पुंछ और राजोरी को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई थी, जिसके बाद उन्हें ट्रैक करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस सप्ताह तीन बार आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ। आतंकवादी छिपे हुए हैं और संयुक्त बल ऑपरेशन को अंजाम तक ले जाने में जुटे हैं। मेंढर से लेकर थानामंडी तक का पूरा वन क्षेत्र सख्त घेरे में है। बचने के प्रयास में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले आतंकवादियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
पैरा कमांडो ने संभाला मोर्चा
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन की कमान अब पैरा कमांडो ने अपने हाथ में ले ली है। सेना की अन्य टुकड़ियां अब बाहरी घेरे में हैं। जंगल के भीतर रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ के चलते राजोरी-पुंछ हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 14 अक्तूबर की शाम से हाईवे बंद है।