{"_id":"61691d673cbbe9248372d45d","slug":"poonch-encounter-firing-started-between-security-forces-and-terrorists-in-bhatadhorian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एक बार फिर शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, राजमार्ग पर यातायात रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एक बार फिर शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, राजमार्ग पर यातायात रोका गया
Fri, 15 Oct 2021 11:49 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:49 AM IST
सार
मेंढर सब-डिवीजन के भाटादूड़ियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। गुरुवार शाम को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर जिले में 60 घंटे के भीतर दूसरा हमला किया था।
विज्ञापन
पुंछ मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के भाटादूड़ियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरनकोट से बिंबरगली के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर जिले में 60 घंटे के भीतर दूसरा हमला किया। जिस समय हमला हुआ उस समय सेना की 48 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), 16 आरआर और एसओजी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला का राष्ट्रप्रेम: कहा- कश्मीर भारत का अंग, पढ़ें वो वाकया जब उनको दिखाए गए जूते, फिर 'सिरफिरों' को दिया था ये जवाब
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी व राइफलमैन योगंबर सिंह ने अनुकरणीय साहस देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली उत्तराखंड के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें- कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात
इससे पहले सोमवार सुबह पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के चमरेड़ जंगल में आतंकियों की ओर से घात लगा कर किए गए हमले में सेना की 16 आरआर का एक जेसीओ और चार जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद पिछले 60 घंटे से सुरक्षाबल चमरेड़ से लेकर देहरागली में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे हैं।