फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch District Police organized a tricolor bike rally

Jammu News: पुंछ जिला पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

विज्ञापन
Poonch District Police organized a tricolor bike rally
पुंछ में पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित तिरंगा बाईक रैली में भाग लेते अ​धिकारी एंव अन्य
स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश भर में चलाए जा रहे घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुंछ में रविवार को जिला पुलिस की तरफ से जिला प्रशासन के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस माैके पर देशक्ति के नारों से इलाका गुंजायमान हो उठा। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों, जवानों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली की अध्यक्षता एएसपी मोहन शर्मा ने की। जबकि एसएसपी शफाकत हुसैन और डीसी पुंछ अशोक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ से झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

वाहन पर रखे डीजे पर बजाए जा रहे देश भक्ति गीतों की धुन के साथ नाखांवाले चोराहे, शंकरनगर, पुलस्य नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल से गांव कनूईयां, बैंछ, दलेरा, खनेतर, कलाई, चंडक, डींगला, नंगाली, कनकोट, काजी मोड़ा से होती हुई पुंछ बाजार का चक्कर लगा कर पुनः स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंच कर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां एस एस पी और डी सी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक चलाए जा रहे घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान के अंतरगत जिला पुलिस और प्रशासन की तरफ से इस 22 किलो मीटर लम्बी तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया है ताकि लोगों में देश भक्ती और राष्ट्रीय ध्वझ को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed