फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Attack: Forests villages and drains explored in Poonch still no clue of terrorists

Poonch Attack: पुंछ में खंगाले जंगल, गांव और नाले... दहशतगर्दों का अभी कोई सुराग नहीं

Wed, 26 Apr 2023 01:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 01:36 PM IST
सार

सेना ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तारबंदी के आगे स्थित डेरी डिब्बी में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, अब तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।

विज्ञापन
Poonch Attack: Forests villages and drains explored in Poonch still no clue of terrorists
पुंछ में आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान चलाया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-पुंछ हाईवे पर भाटादूड़ियां क्षेत्र में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमने के छह दिन बाद मंगलवार को भी दहशतगर्दों का कोई सुराग नहीं मिला। सैकड़ों सुरक्षाबलों ने आतंकियों और उनके समर्थकों की तलाश में घटनास्थल के आसपास व कई किमी दूर क्षेत्र में छठे दिन भी तलाशी अभियान चलाते हुए जंगलों, नालों और गांवों को खंगाला। लेकिन, कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सुरक्षाबलों ने उपजिले में आतंकवाद के दौर में आतंकियों के गढ़ रहे ग्रामीण क्षेत्रों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। उन्हें आशंका है कि कहीं आतंकियों ने उन गांवों में अपने ठिकाने न बना लिए हों। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मेंढर के भाटादूड़ियां से 30 से 40 किमी दूर स्थित कालाबन और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन भर तलाशी ली। 
विज्ञापन


उधर, सेना ने भी भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तारबंदी के आगे स्थित डेरी डिब्बी में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, अब तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भींबरगली से भाटादूड़ियां तक जम्मू-पुंछ हाईवे पर सड़क किनारे सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां हाईवे पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं, वहीं घटनास्थल के आसपास के जंगलों एवं गांवों में सेना, कमांडो, एसओजी और पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। आसपास के गांवों के कई घर भी शक के आधार पर खंगाले जा रहे हैं।

 इसके अलावा देर शाम को जिले में बारिश शुरू होने से तलाशी अभियान के प्रभावित होने का खतरा बन गया है। क्योंकि, हाईवे पर जिन क्षेत्रों में आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, वह समुद्र तल से पांच हजार से सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। 

यहां मई-जून में भी मौसम खराब होने पर लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। साथ ही क्षेत्र में धुंध भी हो जाती है, जिसका असर तलाशी अभियान पर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि बीते वीरवार को हाईवे पर भाटादूड़ियां में आतंकियों ने सेना के एक वाहन पर हमला कर वाहन को आग लगाने के साथ गोलीबारी कर पांच जवानों को शहीद कर दिया था। दो जवानों के हथियार भी आतंकी उठा कर ले गए। इसके बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की है, जोकि आज भी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed