{"_id":"63216be9550bf803e234b8d2","slug":"poonch-accident-lg-announces-rs-5-lakh-to-noks-of-those-killed-in-poonch-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Accident: एलजी मनोज सिन्हा ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख की सहायता राशि का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Accident: एलजी मनोज सिन्हा ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख की सहायता राशि का एलान
Wed, 14 Sep 2022 11:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:21 AM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
पुंछ की मंडी तहसील में सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां में मिनीबस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुंछ की मंडी तहसील में सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां में मिनीबस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
