{"_id":"68964f1ae83d34cb480bbdc4","slug":"poni-national-conference-held-meeting-demand-fill-the-seat-of-lecturers-reasi-news-c-202-1-udh1009-126131-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेक्चररों की कमी पूरी न हुई तो सड़क बंद कर प्रदर्शन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेक्चररों की कमी पूरी न हुई तो सड़क बंद कर प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चररों की कमी को लेकर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग को चेतावनी दी। कहा कि अगर एक सप्ताह तक लेक्चररों की कमी पूरी नहीं की गई तो अगले हफ्ते में वे स्कूली छात्रों के साथ सड़क बंद कर प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए शिक्षा विभाग जिम्मेदार होगा।
जिला उपाध्यक्ष बाबू राम व ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण इलाकों से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने स्कूल में आते हैं लेकिन स्कूल में शिक्षक ही पूरे नहीं हैं। शिक्षा देने के नाम पर बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका जीवन अंधेरे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर स्कूलों में बच्चों को पढ़ने के लिए लेक्चरर ही नहीं होंगे तो बच्चे किस तरह से पढ़ाई करेंगे। स्कूल में करीब आठ लेक्चररों की कमी है। एजुकेशन, केमिस्ट्री, बॉटनी, इंग्लिश आदि विषयों के लेक्चररों के पद खाली पड़े हैं।