{"_id":"68793fbf9f911e99140ea131","slug":"poni-ex-army-personal-held-meeting-yagshala-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125346-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पौनी आश्रम में सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पौनी आश्रम में सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। स्थानीय यज्ञशाला में राज्य सैनिक बोर्ड जम्मू के अधिकारियों ने वीरवार को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया।
पूर्व कैप्टन कपिल शर्मा ने बताया कि इन समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। पूर्व कैप्टन सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। एक तो उनके क्षेत्र में सेना नहीं है जिस वजह से यह समस्या आती है। दूसरी यहां पर कोई भी आर्मी की कैंटीन नहीं है। कैंटीन से सामान लेने के लिए या तो सुंदरबनी जाना पड़ता है या फिर 28 किलोमीटर दूर रियासी जाना पड़ता है।
उनकी मांग है कि महीने में चार दिन के लिए पौनी में आर्मी की कैंटीन आए ताकि लोगों को दरबदर न होना पड़े। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उन्हें मांडा में जाना पड़ता है। अगर कोई अच्छा डॉक्टर महीने में एक बार यहां पर बैठे तो उन्हें व अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल सकती हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिक अजय शर्मा, नवाज शाह,राम लाल, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।