{"_id":"0cf49aaf0662e6763e7cefcfc06c3776","slug":"polytechnic-students-sought-revaluation-of-exam-copies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक छात्रों ने की कापियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक छात्रों ने की कापियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के प्रेस इनक्लेव में वीरवार को पालीटेक्निक छात्रों ने स्टेट बोर्ड आफ टेक्निकल एजूकेशन द्वारा खराब नतीजे घोषित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने बोर्ड से कापियों का दोबारा मूल्यांकन करके रिजल्ट घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी छात्रों के मुताबिक बोर्ड द्वारा हाल ही में दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें केवल तीन प्रतिशत छात्रों को ही पास घोषित किया गया। जिन छात्रों ने पहले की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे उन्हें इस बार विफल छात्रों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
छात्रों का यह भी आरोप था कि बोर्ड के ऐसे नतीजों के चलते अदनान नाम का छात्र हताश होकर आत्महत्या कर चुका है, जबकि पुनर्मूल्यांकन में वह क्लास का टापर निकला था। ऐसे नतीजे घोषित करके बोर्ड छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन