फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news

जम्मू कश्मीर के हालात पर संसद में बयान दे पीएम : मीर

विज्ञापन
poltical news
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि मोदी सरकार जल्द विधानसभा चुनाव करवाने के बजाय भय का माहौल बनाने में जुटी हुई है। श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित किए जाने और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती से कश्मीर में उपजे हालात पर मीन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित करते हुए मीर ने अमरनाथ यात्रा को स्थगित करने की कड़ी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बयान देकर स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर यात्रा को क्यों बंद किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की यह ड्यूटी है कि वह देश के समक्ष स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि देश भर में लोगों में इस बात को लेकर चिंता हैं। अब तक श्री अमरनाथ यात्रा को इस तरह से कभी स्थगित नहीं किया गया। श्रद्धालुओं पर आतंकी हमलों के बावजूद यात्री जारी रहती रही है।
विज्ञापन

मीर ने कहा कि वह पिछले 40 साल से राजनीति में है, लेकिन कभी इस तरह का माहौल नहीं देखा। कांग्रेस जून 2018 से राज्य में विधानसभा चुनाव करवाने की मांग कर रही है, लेकिन चुनाव करवाने के बजाय केंद्र भय का माहौल बनाने में लगा हुआ है। लोकतंत्र में राज्यपाल या राष्ट्रपति शासन कभी भी निर्वाचित सरकार का विकल्प नहीं हो सकता। मोदी सरकार सांप्रदायिक आधार पर राज्य में लोगों को बांटने की साजिश में लगी हुई है। नाराजगी की राजनीति से कभी भी आतंकवाद की समस्या से निपटा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि 2014 से 2019 में भाजपा की सरकार में आतंकवाद की घटनाओं व आतंकवाद में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपना नया इंडिया अपने पास रखे और देशवासियों को पुराने इंडिया में ही रहने दें, यहां पर सब धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर रहें और सुख-दुख साझा करें। इस अवसर पर महासचिव मनमोहन सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु पवार, विक्रम मल्होत्रा, सतीश शर्मा, अमृत बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के प्रति लोगों में बढ़ा अविश्वास: भल्ला
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य में राज्यपाल शासन में जन आकांक्षाओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है। बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार बढ़ा है। बन टोल प्लाजा और कटड़ा उधमपुर में मनमर्जी से टोल टेक्स में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। 20 दिसंबर 2018 को छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था, लेकिन विधानसभा चुनाव करवाए जाने के बजाय लगातार इसे विस्तार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed