फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   polling staff will be sent to inaccessible areas by helicopter

दुर्गम इलाकों में हेलिकाप्टर से जाएगा पोलिंग स्टाफ

Thu, 13 Nov 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Nov 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
polling staff will be sent to inaccessible areas by helicopter

विधानसभा चुनाव के दौरान रियासत के दुर्गम इलाकों में पोलिंग स्टाफ, ईवीएम और चुनावी मैटेरियल हेलिकाप्टर के मार्फत भेजा जाएगा। दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गम और दूरदराज इलाकों में लोगों को उनका मताधिकार उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन


उप चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान फुल प्रूफ सुरक्षा माहौल सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की नियुक्ति की जाए, ताकि लोगों में विश्वास पैदा किया जा सके। खासकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


जुत्शी ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। डीईओ ने मुख्य चुनाव अधिकारी (जेएंडके) उमंग नरूला, तमाम जिला चुनाव अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और जनरल आब्जर्वर के साथ मैराथन बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईसी जुत्शी ने रियासत में स्वच्छ वातावरण में चुनाव करवाने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डीईओ, एसएसपी और आब्जर्वरों को आपसी तालमेल के साथ काम कर चुनाव को कामयाब बनाने को कहा। चुनाव की तमाम तैयारियां समय से पहले करने को कहा। माडल कोड आफ कंडक्ट पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के तमाम दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

रियासत के बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत बांटने और पुनर्वास के संबंध में उन्होंने कहा कि आयोग ने पहले ही इसमें छूट दे रखी है। उन्होंने तमाम डीईओ और एसएसपी को कहा कि चुनावी गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर रोजाना मीडिया से रूबरू हों, ताकि शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया पूरी की जा सके।


डीईसी ने पहले और दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों पर संतोष जताया। इससे पहले जुत्शी और नरूला ने एडीजीपी (चुनाव के नोडल अफसर), सीआरपीएफ के आईजीपी, कश्मीर और जम्मू के आईजीपी से अलग-अलग बैठकें की और मतदान के सुचारु आयोजन पर की गई तैयारियों की रिपोर्ट हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed