{"_id":"b3224038437b3154dc5ce973af8c6eb8","slug":"polling-for-jammu-cantonment-board-election-on-17-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मई को होंगे कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मई को होंगे कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल के बाद कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। शनिवार को चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। अगले महीने चुनाव होगा। चुनाव के चलते सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पांच साल के बाद होने वाले बोर्ड चुनाव इस बार छह साल के बाद हो रहे हैं। सात वार्डों के लिए चुनाव में 12 महिलाओं सहित 50 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार 18 अप्रैल को एक नंबर वार्ड से हरदेव सिंह, सोनू डोगरा, इंद्र पाल, रघुवीर सिंह और एक महिला ने नामांकन भरा। 2 नंबर वार्ड से देव राज बाली, राजेश बख्शी, जेपी सिंह और एक महिला ने नामांकन भरा। 3 और 4 वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें भी दस महिलाओं ने नामांकन भरा। सात नंबर वार्ड में भारत भूषण, सत भूषण, बलदेव सिंह ने नामांकन भरा।
विज्ञापन
शनिवार को प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। 23 अप्रैल तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 17 मई को मतदान होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती होगी। सात वार्ड के चुने जाने वाने उम्मीदवार बाद में उपचेयरमैन चुनेंगे। एक नंबर वार्ड के लिए 7, दो के 6, तीन के 6, 4 के लिए 4, पांच के लिए 8, छह के लिए 7 और सात वार्ड के लिए 9 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। रिर्टनिंग अधिकारी अनु बहल ने नामांकन भरवाए।
विज्ञापन