फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Polling for 2nd phase in Kashmir on Tuesday

दसरे चरण में फिर हारा आतंकवाद, 71 फीसदी मतदान

Tue, 02 Dec 2014 06:46 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Polling for 2nd phase in Kashmir on Tuesday

जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण में भारी मतदान की खबर है। अभी तक के प्राप्त आंकडों के मुताबिक लगभग 71 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि दुसरे चरण का चुनाव पहले चरण के चुनाव के मुकाबले अधिक हिंसात्मक रहा। घाटी में कई जगहो पर पत्थरबाजी और आतंकी घटनाएं भी हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में आज मतदान हुआ।
उन्होंने बताया रियासी में 80 प्रतिशत, उधमपुर में 76 प्रतिशत, पुंछ में 75 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 68 प्रतिशत और पुलगाम में 60 प्रतिशत मतदान हुआ।

18 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। इनमें जम्मू और कश्मीर की नौ-नौ सीटों पर 175 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने था। आतंकी हमलों, अलगाववादियों की धमकियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बाबजूद भी कई जगहो पर हिंसा की खबर आ रही है।
विज्ञापन


दूसरे चरण में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए । कुपवाड़ा जिले की करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा और लंगेट सीटों पर 3,99,776 मतदाता कुल 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादियों की धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Polling for 2nd phase in Kashmir on Tuesday

दक्षिण कश्मीर में चुनावी टक्कर रोमांचक मानी जा रही है। यहां से पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व अलगाववादी रहे सज्जाद लोन, नेकां के चौधरी रमजान और आवामी इतेहाद पार्टी के इंजीनियर रशीद चुनाव लड़ रहे हैं। कुपवाड़ा जिले में वर्ष 2008 के चुनावों में 68.22 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कुलगाम जिले के चार चुनावी क्षेत्र नूराबाद, कुलगाम, होम शालीबग और देवसर में कुल 39 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3,31,920 मतदाता करेंगे। कुलगाम में वर्ष 2008 के चुनावों में 64.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। जम्मू संभाग के उधमपुर, रियासी और पुंछ जिलों के भी नौ विधानसभा क्षेत्रों में भी दूसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है।

रियासी जिले में 2377446 मतदाता 31 प्रत्याशियों, उधमपुर जिले में 299796 मतदाता 23 प्रत्याशियों और पुंछ जिले में 265849 मतदाता 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वर्ष 2008 में रियासी जिले में 75.99 फीसदी, उधमपुर जिले में 63.51 फीसदी और पुंछ जिले में 75.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed