{"_id":"ba0eab24f65585416f5dbb45b5fc10ac","slug":"polling-booth-was-made-for-5-people-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लोगों के लिए बना था ये पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लोगों के लिए बना था ये पोलिंग बूथ
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 25 Nov 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनावाड़ी सीट के लिए हुए मतदान में एक ही परिवार के पांच लोगों के वोट के लिए एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स उदयवाला में बूथ था। सुबह बारह बजे परिवार के एक भी सदस्य ने मतदान नहीं किया था। चुनावी अमला उनके आने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
यहां तक भी प्रयास कर लिए गए कि अगर कोई पहचान वाला हो, तो संबंधित लोगों को मैसेज भेजकर मतदान समय पर करवा दे। इन पांच वोटों में तीन घर के बडे़ और बहू-बेटा शामिल थे। देर शाम तक बहू को छोड़कर चार लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
मतदाताओं के लिए तरसती रहीं आंखें
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान चुनाव अधिकारी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करते रहे। खासतौर पर कश्मीरी माइग्रेंट के लिए जम्मू में बनाए गए पोलिंग बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाताओं वाली स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बहुत सारे बूथों और सेंटरों में मतदाताओं की गिनती से ज्यादा स्टाफ की उपलब्धता नजर आई। दोपहर तक तो अधिकतर बूथों पर कोई वोट ही नहीं पड़ा था। देर शाम तक कुछ मतदाताओं ने वोट डालकर शुरूआत की।
विधानसभा चुनाव के चलते एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांप्लेक्स, उदयवाला में चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे। कांप्लेक्स में प्रवेश करते वक्त सुरक्षा कर्मी से पूछने पर ही मतदान केंद्र बने होने की स्थिति स्पष्ट हो पा रही थी। सुनसान माहौल में मतदाता कम और वोट डलवाने वाले लोग ज्यादा थे। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर तक वोट नहीं पड़ा था।