{"_id":"64d2a917836276ac550c7686","slug":"politics-pension-form-mayor-jammu-news-c-10-jam1008-177647-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विभाग पेंशन का फॉर्म भरने से मना कर रहा तो क्यों भरवाए जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विभाग पेंशन का फॉर्म भरने से मना कर रहा तो क्यों भरवाए जा रहे
विज्ञापन
नेता विपक्ष द्वारका चौधरी प्रेस वार्ता करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन की बहाली के लिए पार्षदों को फॉर्म नगर निगम ने खुद से दिए या सरकार ने। फॉर्म में सिर्फ मोबाइल नंबर, पता और नाम भरे जा रहे हैं। इसमें किसी तरह की विभागीय जानकारी नहीं है। साथ ही साेशल वेलफेयर विभाग भी फॉर्म भरने से मना कर रहा है। इसके बावजूद लोगों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। यह आरोप नेता विपक्ष द्वारका चौधरी ने लगाए।
मेयर राजेंद्र शर्मा कह रहे हैं कि पेंशन बहाली के लिए फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सचिवालय में जमा करवाया जाएगा और विभाग के माध्यम से राशन कार्ड को पीएचएच में बदला जाएगा। मगर विभाग ऐसी प्रक्रिया से इंकार कर रहा है। नई शर्तों के अनुसार पीएचएच राशन कार्ड धारक ही पेंशन का हकदार होगा। लोग विभाग के पास राशन कार्ड देकर पेंशन ले रहे हैं। अगर असल में पेंशन बहाल करवानी होती तो मेयर सभी पार्षदों को साथ लेकर उपराज्यपाल से मुलाकात कर आवाज उठाते। जब पेंशन लगी थी तो लोगों ने तमाम शर्तों को पूरा किया था।
संपत्ति कर भी जबरन थोपा
नेता विपक्ष ने कहा कि संपत्ति कर भी जनता पर जबरन थोपा गया है। सदन बैठक में पार्षदों ने विरोध किया। अब कर लगा दिया गया, जिससे गरीब लोगों पर बोझ बढ़ गया है। लोगों ने बड़ी मुश्किल से दो या तीन कमरे बनाए। यह सरासर अन्याय है। इतना ही नहीं, स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर लगाकर परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर की रीडिंग तेज होने के कारण बिल ज्यादा आ रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से आदेश है। हाउस में सभी पार्षदों को फॉर्म बांटे हैं। उस समय किसी ने सवाल नहीं उठाया। जिन पार्षदों को फॉर्म नहीं भरवाने हैं, वे न भरवाएं।
-राजेंद्र शर्मा, मेयर