फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politics over geelani's passport

'गिलानी के पासपोर्ट पर राजनीति कर रही सरकार'

Wed, 20 May 2015 10:43 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
politics over geelani's passport

हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष और कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को पासपोर्ट देने के मुद्दे पर राज्य में सियासत शुरू हो गई है। जहां भाजपा गिलानी के माफी मांगने की शर्त पर अड़ी हुई है, वहीं पीडीपी गिलानी को इंसानियत के तौर पर पासपोर्ट दिए जाने की बात करती दिख रही है। पीडीपी के इस व्यवहार को अलगाववादी सियासत का रंग दे रहे हैं।

विज्ञापन


उनके अनुसार पीडीपी लोगों को बहका रही है। मौजूदा गठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर द्वारा सोमवार को दिए गए बयान कि इंसानियत के दायरे में रहकर गिलानी को पासपोर्ट दिया जाना चाहिए पर भाजपा ने एक बार फिर से कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि सैयद अली शाह गिलानी को पासपोर्ट तब दिया जाना चाहिए जब वह मुख्य धारा का समर्थन करेंगे और साथ ही देश विरोधी बयानबाजी छोड़ेंगे। भाजपा के प्रवक्ता खालिद जहांगीर ने अमर उजाला को बताया कि वह अपने दिए गए बयान पर कायम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोही गतिविधियों का हिस्सा हैं गिलानी

politics over geelani's passport

उन्होंने कहा कि जैसे एक आम इंसान को पासपोर्ट दिए जाने की प्रक्रिया होती है और उन्हें एफिडेविट देकर अपने आपको देश विरोधी गतिविधियों से दूर साबित करना पड़ता है, वैसे ही गिलानी को भी करना चाहिए। उन्हें पासपोर्ट नहीं दिया जा सकता, वह देशद्रोही गतिविधियों का हिस्सा हैं।

खालिद के अनुसार, अगर वह माफी मांगते हैं और अलगाववाद का पथ त्याग देते हैं तब उन्हें पासपोर्ट दिया जाएगा। वहीं भाजपा के सूत्रों से यह बात भी सामने आई है कि पीडीपी के ऐसे बयानों से दोनों दलों के बीच ठन गई है। दोनों की विचार धाराएं अलग- अलग दिशा की ओर जा रही हैं।

इतना ही नहीं भाजपा की ओर से अब केंद्र को इस मामले पर दखल देने को कहा गया है। जहां एक ओर भाजपा और पीडीपी के बीच मतभेद पैदा होने की बात सामने आ रही है वहीं अब अलगाववादियों द्वारा भी पीडीपी पर निशाना साधा जा रहा है। उनके अनुसार, पीडीपी घाटी के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सऊदी जाना चाहते हैं गिलानी

politics over geelani's passport

महिला अलगाववादी संगठन दुखत्रान-ए-मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी ने पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पीडीपी ने भाजपा का विरोध करते हुए वोट हासिल किया, लेकिन उसी पीडीपी ने सत्ता में आने के लिए भाजपा का साथ दिया।

उनके अनुसार, जब यह गठबंधन सरकार बनी थी तभी उन्होंने कहा था कि भाजपा लोगों के विरुद्ध बयानबाजी करेगी और पीडीपी उसका विपरीत कर लोगों की सहानुभूति हासिल करने में जुट जाएगी, लेकिन होगा वही जो भाजपा चाहेगी। आसिया के अनुसार, पीडीपी गिलानी को पासपोर्ट दिए जाने के मुद्दे पर भी ऐसी ही राजनीति कर रही है।

गौरतलब है कि हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने कुछ दिन पूर्व श्रीनगर पासपोर्ट ऑफिस से अपने और अपनी पत्नी के लिए पासपोर्ट का ऑनलाइन आवेदन भरा था। वह सऊदी अरब अपनी बीमार बेटी फरहत जबीन से मिलने जाना चाहते हैं। गिलानी द्वारा आवेदन में कहा गया था कि वह सऊदी अरबिया निजी कारणों से नकि राजनीतिक कारणों से जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed