फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politics on encounter in kashmir

कश्मीर घाटी में पूर्व सरपंच की मौत पर बवाल

Fri, 02 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
politics on encounter in kashmir
पूर्व आतंकी मुठभेड़ में ढेर - फोटो : Demo Pic.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में वीरवार शाम मुठभेड़ में पूर्व सरपंच सज्जाद मलिक की मौत पर बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर और अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) प्रमुख इंजीनियर रशीद को डोरू जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस, नेकां सहित विपक्ष ने मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन


सज्जाद के परिवार वालों ने भी सियासी दबाव के बीच फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। बवाल की आशंका के चलते जिले में सख्त पाबंदियां लागू कर दी गईं थीं।

पुलिस की ओर से शुक्रवार को मुठभेड़ के संबंध में जारी औपचारिक बयान में कहा गया है कि वीरवार शाम 5:20 बजे सज्जाद मलिक डोरू थाने से एक एके-47 राइफल और मैगजीन लेकर फरार हो गया। कुछ दूर बाजार में पहुंचने पर उसने कुछ राउंड फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर जमलगाम गांव की ओर भागा।
विज्ञापन


चेरीकारी गांव के पास उसने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस के अनुसार वह पूर्व आतंकी था। कई थानों में आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार किया जा चुका था। सैन्य प्रवक्ता ने भी उसे आतंकी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि डोरू के अगानू गांव के सज्जाद अहमद मलिक की मौत की जांच सरकार हाईकोर्ट के न्यायाधीश से करवाए। पीडीपी को इस मौत का जवाब देना पड़ेगा। डोरू जाने की सरकार ने अनुमति न देकर यह बता दिया है कि वह किस कदर भेद खुलने के डर से भयभीत है।

सज्जाद के परिवार वालों का कहना है कि उसे थाने से निकालकर एनकाउंटर  किया गया है। सज्जाद की पत्नी शबरोजा बेगम ने बताया कि वह उससे मुलाकात करने गई थी, उस समय वह ठीक था।


उसने कहा कि आप अच्छे से घर पहुंचो, मुझे भी छोड़ देंगे। मैं घर पहुंची ही थी कि खबर मिली कि वह मारा गया। सज्जाद के साले तौकीर अहमद वानी के अनुसार 10-15 दिन पूर्व उसकी जमानत का आर्डर कोर्ट से लाया था। इसके बावजूद उसे रिहा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed