फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politics on burhan wani's brother encounter

आतंकी बुरहान के भाई की मौत पर मिले मुआवजा पर गर्माई सियासत

Thu, 15 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 15 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
politics on burhan wani's brother encounter
आतंकी बुरहान वानी - फोटो : File Photo
आतंकी बुरहान वानी के भाई खालिद की मौत का मुआवजा देने की प्रशासनिक प्रक्रिया पर रियासत में सियासत एकाएक गर्मा गई है। उधमपुर से निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा बताते हुए रियासत में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग कर दी है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने भी पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले में धरना प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक पवन गुप्ता ने बुधवार को जम्मू में पत्रकार वार्ता में आतंकी बुरहान वानी के भाई की मौत पर मुआवजे के तौर पर चार लाख की राशि परिवार को देने के पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रस्ताव को देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को मिलने वाले धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी की है, लेकिन जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार उल्टे आतंकवादियों के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि और नौकरी मुहैया करवा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सहायता राशि से आतंकियों का बढ़ेगा मनोबल'

politics on burhan wani's brother encounter
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के परिवारों को सहायता राशि व सरकारी नौकरी देने से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र रियासत सरकार को अपना फैसला बदलने का निर्देश दें। 

भाजपा विधायक रविंद्र रैणा का कहना है कि आतंकियों की मौत पर वित्तीय सहायता राशि जारी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा सभी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारे जाने की पक्षधर है। 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के आतंकी बुरहान वानी के परिवार को सेना की कार्रवाई में उसके भाई की मौत का मुआवजा दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed