{"_id":"58522b914f1c1b896064a473","slug":"politics-on-burhan-wani-s-brother-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बुरहान के भाई की मौत पर मिले मुआवजा पर गर्माई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी बुरहान के भाई की मौत पर मिले मुआवजा पर गर्माई सियासत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी बुरहान वानी के भाई खालिद की मौत का मुआवजा देने की प्रशासनिक प्रक्रिया पर रियासत में सियासत एकाएक गर्मा गई है। उधमपुर से निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा बताते हुए रियासत में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग कर दी है।
वहीं कांग्रेस ने भी पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले में धरना प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक पवन गुप्ता ने बुधवार को जम्मू में पत्रकार वार्ता में आतंकी बुरहान वानी के भाई की मौत पर मुआवजे के तौर पर चार लाख की राशि परिवार को देने के पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रस्ताव को देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को मिलने वाले धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी की है, लेकिन जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार उल्टे आतंकवादियों के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि और नौकरी मुहैया करवा रही है।

'सहायता राशि से आतंकियों का बढ़ेगा मनोबल'
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के परिवारों को सहायता राशि व सरकारी नौकरी देने से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र रियासत सरकार को अपना फैसला बदलने का निर्देश दें।
भाजपा विधायक रविंद्र रैणा का कहना है कि आतंकियों की मौत पर वित्तीय सहायता राशि जारी नहीं होने दी जाएगी। भाजपा सभी आतंकवादियों को मौत के घाट उतारे जाने की पक्षधर है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के आतंकी बुरहान वानी के परिवार को सेना की कार्रवाई में उसके भाई की मौत का मुआवजा दिए जाने पर सवाल उठाए हैं।