फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Political scene hots up in Jammu and Kashmir

घाटी में सियासी हलचल : जम्मू-कश्मीर में बदलाव की चर्चा, दिल्ली पहुंचे अब्दुल्ला

Fri, 11 Jun 2021 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 04:11 AM IST
सार

  • कश्मीर आधारित पार्टियों की दिल्ली से ट्रैक-2 पर चल रही बातचीत
  • उमर के दिल्ली पहुंचने से सियासी सरगर्मी को मिला बल
  • फारूक अब्दुल्ला के बयान के निकाले जा रहे कई मायने
  • परिसीमन और विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा सियासी घटनाक्रम

विज्ञापन
Political scene hots up in Jammu and Kashmir
बैठकों का दौर शुरू... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से सियासी खिचड़ी पक रही है। केंद्र से कश्मीर आधारित पार्टिर्यों के नेताओं की ट्रैक-2 पर बातचीत चल रही है। नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान कि पार्टी परिसीमन के खिलाफ नहीं है और केंद्र से बातचीत के सारे विकल्प खुले हुए हैं के कई मायने निकाले जा रहे हैं। फारूक के बयान के अगले ही दिन वीरवार को उमर अब्दुल्ला के दिल्ली पहुंचने से सियासी सरगर्मी को और बल मिला है। इसे परिसीमन तथा विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके चलते परिसीमन आयोग ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले काफी समय से परिसीमन का काम गति नहीं पकड़ पा रहा था। कहा जा रहा है कि परिसीमन को अगस्त-सितंबर तक पूरा करने की कोशिश है। इसके बाद विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक या फिर मार्च तक कराए जा सकते हैं। केंद्र तथा विभिन्न राजनीतिक दलों का मानना है कि जनता केंद्रित सरकार होनी चाहिए जिससे मौजूदा सरकार तथा लोगों के बीच दूरियां कम हो सकें। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात तथा लोगों को हो रही परेशानियों के बाबत बात की थी। इसके बाद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की भी अमित शाह से रविवार को मुलाकात हुई। अब ताजा घटनाक्रम के तहत गुपकार गठबंधन के प्रमुख नेकां अध्यक्ष फारूक ने दिल्ली दरबार से बातचीत की इच्छा जताने के साथ परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ भी न होने की बात कहकर यह संकेत दे दिया है कि पार्टी सांसद अगली बैठक में शामिल हो सकते हैं। परिसीमन आयोग की पहली बैठक में नेकां सांसदों ने किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुरक्षा बलों की तैनाती से अटकलों का बाजार गर्म
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की 60 कंपनियों के लौटने से अटकलों का बाजार गर्म है। इसे राज्य के दर्जे की बहाली से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि जम्मू को राज्य का दर्जा देने की तैयारी है। इसलिए चुनावी ड्यूटी में गई फोर्स को बुला लिया गया है। अनुच्छेद 370 हटाने पर पांच अगस्त 2019 से ही सुरक्षा बलों की ये कंपनियां यहां तैनात थीं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह सब कुछ इतनी जल्दी नहीं हो सकता। इसके लिए कई प्रक्रियाओं को अपनाना होगा।

कानाफूसी के बीच उमर अब्दुल्ला पहुंचे दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक एवं राजनीतिक बदलावों की सुगबुगाहट के बीच नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला दिल्ली पहुंचे। बुधवार को लंबे समय बाद गुपकार एलायंस की श्रीनगर में हुई बैठक के ठीक बाद उमर के दिल्ली आने के कई मायने लग रहे हैं। गुपकार बैठक के बाद एनसी अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला के कथित नरम रुख ने केंद्र शासित प्रदेश में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा को और हवा दे दी है।


नेशनल कांफ्रेंस ने केंद्र को संकेत दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर की चल रही जटिल परिसीमन प्रक्रिया पर अब अपना सख्त विरोध नहीं जताएगी। साथ ही फारुख ने यह कह कर कि केंद्र जब भी बुलाएगा जाना पड़ेगा, अफवाहों का बाजार और गर्म कर दिया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed