फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

महंगाई बेरोजगार युवाओं के लिए चिंता का सबब

विज्ञापन
political
बाड़ी ब्राह्मणा में आयोजित सभा में लोगों का अभिवादन स्वीकारते अल्ताफ बुखारी। - फोटो : NOIDA
बाड़ी ब्राह्मणा। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने प्रदेश शासन और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर की दशा खराब हो गई है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, जो बेरोजगार युवाओं के लिए चिंता का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

वह रविवार को डोलिया क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, सड़क के लिए भी मारामारी कर रहे हैं। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लोगों को बिखेर कर रख दिया है। निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, आम लोग खत्म होने की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर के अस्तित्व को बचाना है तो अपनी पार्टी में विश्वास जताना होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के उप चेयरमैन तरसेम लाल डोगरा अपनी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ करीब 20 और लोगों ने अपनी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष मनजीत सिंह, अनुसूचित जाति इकाई के अध्यक्ष सलीम आलम और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed