फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

भाजपा प्रदेशध्यक्ष ने परमवीर च्रक्र विजेता के घर पुहच तिरंगा फहरा अभियाण आरम्भ किया

विज्ञापन
political
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शूरूआत करते भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना व अन्य - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कत्याल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बुधवार को परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह के घर पुहंच तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रवींद्र रैना ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर हर देशवासी में उत्साह है। अभी से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों ने घरों पर तिरंगे लगा इसकी शुरूआत की। कैप्टन बाना सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे करने पर इसे राष्ट्रीय पर्व में मनाए जाने के साथ युवा पीढ़ी को संदेश देना है। देश के करोड़ों भारतीयों ने आजादी प्राप्त करने के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोग घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
हर घर तिरंगा पर हुआ कार्यक्रम
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। वहीं आम लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। सभी अपने घरों में तिरंगा लगाएं। भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने सीमावर्ती गांवों में बैठकें कर लोगों को तिरंगे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक घर में तिरंगा फहराना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed