{"_id":"67ba362eca7264007e08574f","slug":"political-news-srinagar-news-c-10-lko1027-551494-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने लाल चौक से हटाए होर्डिंग्स, सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने लाल चौक से हटाए होर्डिंग्स, सियासत गरमाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रुहुल्ला ने कहा - पुलिस को औपनिवेशिक शक्ति की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए
- इल्तिजा बोलीं - पता नहीं इनको इतनी घबराहट क्यों है
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के राजनीतिक दलों ने लाल चौक में ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से लगाए गए शराब विरोधी होर्डिंग्स हटाने के लिए पुलिस पर निशाना साधा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी ने कहा कि पुलिस को औपनिवेशिक शक्ति की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।
रूहुल्ला की यह टिप्पणी तब आई है, जब पुलिस ने लाल चौक में व्यापारियों की ओर से अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए साइन बोर्ड हटा दिए। इन पर कश्मीर आने वाले पर्यटकों से शराब व नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की गई थी। पुलिस की ओर से होर्डिंग्स हटाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है। हालांकि, पुलिस ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।
मेहदी ने एक्स पर लिखा, पर्यटकों से स्थानीय संवेदनशीलताओं का सम्मान करने की अपील करना भी अब कश्मीर में अवैध है। क्या जम्मू-कश्मीर पुलिस स्पष्ट करेगी कि साइन बोर्ड से किस कानून का उल्लंघन किया गया? श्रीनगर से सांसद मेहदी ने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ मिलकर एलजी प्रशासन ने कश्मीर को एक दुःस्वप्न में बदल दिया है - जहां लोग विरोध नहीं कर सकते, अपनी पहचान की रक्षा नहीं कर सकते, या अपनी संस्कृति के लिए बोल नहीं सकते। देश के किसी भी अन्य समाज की तरह कश्मीरियों को भी अपनी संस्कृति व आस्था को संरक्षित और सुरक्षित रखने का अधिकार है।
विज्ञापन
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा, पता नहीं इनको (सरकार) को इतनी घबराहट क्यों है। पुलिस ने ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से लगाए गए बैनर भी हटा दिए। हम यहां शराब और नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, कुछ गलत तो नहीं बोल रहे।
-- -- -
क्या नैतिक मूल्यों व शालीनता को बढ़ावा देना अब कश्मीर में अपराध है : मीरवाइज
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने पूछा कि क्या, नैतिक मूल्यों और शालीनता को बढ़ावा देना अब कश्मीर में अपराध है? पुलिस के वाहन में साइनबोर्ड का फोटो शेयर करते हुए मीरवाइज ने एक्स पर लिखा, पर्यटकों से स्थानीय संस्कृति का सम्मान करने, शराब व ड्रग्स के इस्तेमाल से बचने और शहर को साफ रखने का आग्रह करने में क्या गलत है? पुलिस की कार्रवाई अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को समाज में नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार की वकालत करने का अधिकार है।