{"_id":"678ac6dfb6ea01034708964c","slug":"political-news-srinagar-news-c-10-lko1027-525642-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार केस की जांच कर रहे अधिकारी का तबादला\n\nभ्रष्ट लोगों के बीच सांठगांठ उजागर करता है : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार केस की जांच कर रहे अधिकारी का तबादला भ्रष्ट लोगों के बीच सांठगांठ उजागर करता है : महबूबा
विज्ञापन
श्रीनगर। पीडीपी प्रमख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारी का तबादला प्रदेश में भ्रष्ट व ताकतवर लोगों के बीच सांठगांठ को उजागर करता है। न्याय व जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है। सरकार ने एसीबी के एसएसपी अब्दुल वाहिद को गृह विभाग में वापस भेजने का आदेश दिया है। शाह श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, एसीबी से अब्दुल वाहिद और उनके सहयोगियों को हटाना भ्रष्टाचार को चुनौती देने वाले अधिकारियों के सामने आने वाले जोखिमों को उजागर करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने न्याय और जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है। ब्यूरो