{"_id":"696bf4d5d2c119683600caac","slug":"political-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-110507-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत के संकल्प को साकार \nकरने के लिए जनसमर्थन जरूरी : सत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसमर्थन जरूरी : सत शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कैली मंडी मैदान में की जनसभा, रैली निकालकर वीबी जी रामजी योजना से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के कैली मंडी मैदान में विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया की देखरेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा का आयोजन किया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सत शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का विजन एक स्पष्ट, समावेशी और निर्णायक रोडमैप है। इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मजबूत जनसमर्थन और जनभागीदारी जरूरी है।
जनसभा में वीबी जी रामजी योजना के लाभों से लोगों को जागरूक किया गया। विकसित भारत व वीबी जी रामजी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली भी निकाली गई। सत शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जो कभी अस्थिरता, कमजोर शासन और नीतिगत उपेक्षा से जूझता रहा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, जिला प्रधान आशा रानी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जिला प्रभारी रेखा महाजन, उपाध्यक्ष रछपाल वर्मा, महामंत्री संजीता डोगरा, डीडीसी चेयरपर्सन केशव दत्त शर्मा, सचिव अरुण शर्मा, जिला अध्यक्ष आशा रानी, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार फली, रमेश कुमार तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-- -- -- -
सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और
डिजिटल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व प्रगति : कौल
अशोक कौल ने कहा कि विकसित भारत पहल से जम्मू-कश्मीर में सड़क, रेल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद हाईवे, सुरंगों और रेलवे परियोजनाओं में बड़े निवेश से दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों तक बेहतर पहुंच बनी है। इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुले हैं, खासकर युवाओं के लिए। विधायक सलाथिया ने पारदर्शी शासन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी लीकेज के सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष आशा रानी के स्वागत भाषण से हुई जबकि मंच संचालन पिंटा संब्याल ने किया।