{"_id":"68191a0f8b6dc2c268037acf","slug":"political-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106170-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन गया।
सांबा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजने की मांग की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की ओर से 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की गई। इसको लेकर पूरे देश में रोष है और अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक़्त आ गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और जिले में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों भारत से वापस भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंक के सरपरस्त पाकिस्तान के किसी भी नागरिक के लिए हमारे देश की इस पवित्र भूमि में कोई जगह नहीं है। उन्हें बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से जाना ही होगा। भारत की आस्था, संस्कृति और अखंडता पर सुनियोजित प्रहार करने वाले आतंकियों को ऐसा जवाब दिया जाए, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। बाद में भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन को भारत में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में भाजपा जिला प्रधान आशा रानी, जिला महासचिव राकेश सिंह पिंटा, डीडीसी केशव दत्त शर्मा और वरिष्ठ नेता रछपाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो : 5 एसबीए 4 : सांबा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।