फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

विकसित भारत विजन का लक्ष्य हर नागरिक तक विकास पहुंचाना : विबोध

विज्ञापन
political news
राजोरी। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने बुधवार को दस्सल में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत विजन का लक्ष्य आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
विज्ञापन

गुप्ता ने नितिन नवीन के भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक पदोन्नति पर जोर दिया। यह देखते हुए कि यह क्षण पार्टी की योग्यता आधारित, लोकतांत्रिक भावना को दर्शाता है। विबोध ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री भी एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में खड़े हैं जबकि कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष एक परिवार के रिमोट-कंट्रोल वाले व्यक्ति से ज्यादा कुछ नहीं हैं। यह स्पष्ट अंतर विचारधारा में वास्तविक अंतर को उजागर करता है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन पर गुप्ता ने कहा कि यह मिशन सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के लिए एक व्यापक रोडमैप है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम जन धन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी ऐतिहासिक योजनाओं ने अंतिम व्यक्ति तक डिलीवरी, पारदर्शिता और समावेशी विकास सुनिश्चित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed