फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

युद्ध किसी मसले का हल नहीं : जावेद राणा

विज्ञापन
political news
मेंढर सड़क हादसे के घायलों का हाल पूछते मंत्री जावेद राणा।
राजोरी। जल शक्ति एवं पर्यावरण और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद राणा ने कहा कि जंग किसी मसले का हल नहीं है और वह खुदा से दुआ करते हैं कि खुदा सबकी हिफाज़त करे।
विज्ञापन

वह मंगलवार को पुंछ के मेंढर सड़क हादसे में हुए घायलों का हालचाल जानने जीएमसी राजोरी पहुंचे थे। मंत्री जावेद राणा ने कहा कि भारतीय सेना हर क्षेत्र में सक्षम है और पूरी तरह से तैयार है सीमाओं की हिफाजत करने के साथ-साथ अंदरूनी इलाकों में भी लोगों की हिफाजत करने के साथ-साथ सेना लोगों के हर काम में साथ खड़ी रहती है, इसलिए किसी को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल से जनता जागरूक होगी और इससे आम जनता किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती है। मॉक ड्रिल को लेकर डरने या घबराने वाली बात नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग पिछले कई वर्षों से प्रॉक्सी वार झेल रहे हैं। इसे लेकर मॉक ड्रिल हो या अपनी सीमाओं को मज़बूत करना हो या इस संबंध में कोई भी और कदम उठाना हो तो वह उठाना चाहिए। उसके लिए हमारी सेना तैयार है और दुनिया की सबसे मज़बूत फौज हिंदुस्तान की है। मंत्री ने कहा कि जंग या युद्ध किसी मसले का हल नहीं है और युद्ध टल जाये तो ही बेहतर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जीएमसी के डॉक्टरों और चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों का सर्वोत्तम उपचार प्रदान करें। मंत्री ने कहा कि उमर सरकार इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ी है और सरकार ने संबंधित जिले के अधिकारियों के निर्देश जारी किए हैं कि वह मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राहत प्रदान करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतकों के परिवार वालों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed