{"_id":"5f0cb7a78ebc3e74a76e2037","slug":"political-news-jammu-news-jmu21424738","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की राजनीति पर जम्मू-कश्मीर की खास नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की राजनीति पर जम्मू-कश्मीर की खास नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राजस्थान सरकार में चल रहे सियासी संकट को जम्मू-कश्मीर के लोग भी खास दिलचस्पी से देख रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सियासी तनातनी में उलझे सचिन पायलट जम्मू-कश्मीर के दिग्गज राजनीतिक परिवार के दामाद हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।
राजनीतिक हलकों में राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर हालांकि जम्मू-कश्मीर के सियासी मायने तो नहीं निकाले जा सकते, लेकिन सोशल मीडिया पर ट्विटर से लेकर फेसबुक तक यूजर अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कोई यूजर वाजपेयी सरकार में उमर अब्दुल्ला के केंद्रीय मंत्री बनने का हवाला देकर नए सियासी समीकरण का दावा कर रहा है तो किसी ने सचिन पायलट को ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी बताकर पायलट के भाजपा के पाले में जाने के कयास जताए। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद उमर की हिरासत को लेकर सारा पायलट ने केंद्र पर सवाल उठाने समेत सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी। सचिन पायलट अगर भाजपा में आते हैं तो केंद्र को लेकर सारा पायलट का रुख क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।