फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

मैं आजाद हूं, पर असली आजादी बाकी साथियों की रिहाई के बाद मिलेगीः फारूक अब्दुल्ला

Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
political news
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और मौजूद सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की सात माह बाद रिहाई की खबरें मिलते ही शुक्रवार को श्रीनगर के वीआईपी इलाके गुपकार में उनके निवास पर समर्थकों और मीडिया कर्मियों का तांता लग गया।

विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला अपनी पत्नी मॉली और बेटी साफिया के साथ घर के सामने बनी उस जगह पर आए, जहां वह अपने समर्थकों को संबोधित किया करते थे। सबसे पहले मीडिया को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला ने हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया और कहा कि पूरी आजादी तब मिलेगी जब उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और अन्य नेताओं की रिहाई होगी। इसके बाद वह राजनीति पर कोई बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज मेरे पास बिल्कुल भी शब्द नहीं हैं, मैं आजाद हूंः फारूक अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य के लोगों को स्वतंत्र रूप से जीने की आजादी मिले। मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार सभी की रिहाई को लेकर जल्द कोई कार्रवाई करेगी। मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं, आप लोग घटों बाहर खड़े रहे। ऊपर वाले का शुक्र है कि यह गेट आखिरकार खुल गया। हमने कई महीनो तक जद्दोजहद की इस गेट को खुला देखने के लिए। आज मेरे पास बिल्कुल भी शब्द नहीं हैं, मैं आजाद हूं। मुझे उम्मीद है कि बाकी लोग भी जल्द आजाद होंगे, हम खुदा से दुआ करें कि हम सच्ची आजादी देखें।

डॉक्टर की अनुमति के बाद दिल्ली जाऊंगा
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने उनकी रिहाई की बात उठाई। खास तौर पर उन नेताओं का जिन्होंने संसद में इस मुद्दे को उठाया। अब मैं आजाद हूं और अगर मुझे डॉक्टर इजाजत देता है तो मैं दिल्ली में जाकर जनता की आवाज को संसद में रखूंगा।

दो दिन पहले हुई आंख की सर्जरी
दो दिन पहले डॉ. फारूक अब्दुल्ला की आंखों का ऑपरेशन हुआ है जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें बाहर निकलने से परहेज करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed