{"_id":"5e3488bf8ebc3e842d2744e4","slug":"political-news-jammu-news-jmu2028199171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके लेने से कोई ताकत नहीं रोक सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके लेने से कोई ताकत नहीं रोक सकती
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एक निशान, एक विधान तथा एक प्रधान के समर्थन में 31 जनवरी 1953 को प्रजा परिषद के आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये हम लोग उपस्थित हैं, लेकिन इन लोगों को 6 अगस्त 2019 को सच्ची श्रद्धांजलि मिल गई थी, जब 370 हटा था।
उक्त बात शुक्रवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और अनुच्छेद 370 के हटने का लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट लागू होने के बाद से जम्मू-कश्मीर के अपने संविधान का अस्तित्व खत्म हो चुका है। अब न तो जम्मू-कश्मीर का अलग ध्वज है न आधिकारिक प्रतीक। उन्होंने कहा कि हमें पीओके को लेने के लिए कोई ताकत नहीं रोक सकती है। हम सभी को आज संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो सब मुमकिन है। इस अवसर पर लोगों की मांग पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम बनवाने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान दलजीत सिंह चिब की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, भाजपा मंडल खौड़ के प्रधान सुखदेव सिंह, पूर्व जिला प्रधान मनमोहन सिंह, पूर्व विधायक डाक्टर कृष्ण लाल भगत, खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम, पार्षद दीपक सिंह, बीडीसी चेयरमैन बलाक सामोआ, ब्लाक परगवाल, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी ज्यौड़ियां सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----
किसान मेले का आयोजन
ज्यौड़ियां। किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें खेतीबाड़ी संबंधी स्टाल लगाए गए। इसमें बागवानी, सेरीकल्चर, कृषि, मछली पालन सहित अन्य कई विभागों के अधिकारियों ने किसानों को जानकारियां दीं। किसानों ने मेले का बढ़ चढ़कर लाभ उठाया। मेले में पहुंचे किसान हरबंस लाल, जगदीश राज तथा बनसी लाल ने बताया कि ऐसे तो हमें सभी विभाग समय-समय पर खेतीबाड़ी संबंधी जानकारियां देते रहते हैं, लेकिन ऐसे मेलों के आयोजन से हमें अधिक लाभ और जानकारियां हासिल करने का मौका मिलता है। संवाद