{"_id":"6887e047607a5d8bac0651cb","slug":"political-news-jammu-news-c-10-lko1027-672283-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरुण ने तीसरी बार संभाली प्रदेश भाजयुमो की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरुण ने तीसरी बार संभाली प्रदेश भाजयुमो की कमान
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजमुयो अध्यक्ष अरुण प्रभात स्रोत - भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा - हर गांव तक पहुंचेगी पार्टी की सोच, पार्टी मुख्यालय जम्मू में ग्रहण किया पदभार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने सोमवार को तीसरी बार संगठन की बागडोर संभाली। त्रिकुटा नगर (जम्मू) स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा व अन्य नेताओं की माैजूदगी में उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
अरुण ने मंच से संकल्प लिया कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाएं हर गांव और हर युवा तक पहुंचाई जाएंगी। हम ऐसे कार्यकर्ता तैयार करेंगे, जो आने वाले वर्षों में संगठन की रीढ़ बनेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नए जोश और पूरी ताकत से संगठन के विस्तार में जुट जाएं। सत शर्मा ने कहा कि अरुण जैसे ऊर्जावान नेताओं के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने संगठन को नई दिशा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजयुमो और मजबूती के साथ काम करेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल ने कहा कि भाजपा का आधार इसके कार्यकर्ता हैं और युवा मोर्चा उन्हें तैयार करने का माध्यम है। माैके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष प्रिया सेठी और रेखा महाजन, महामंत्री संजीता डोगरा भी मौजूद रहीं।
-- -- -
छात्र संघ से शुरुआत
अरुण प्रभात 2017 में जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष थे। 2019 से लगातार युवा मोर्चा को संभाल रहे हैं। लाल चौक से कारगिल तक तिरंगा यात्रा निकालना हो या फिर मंडल अध्यक्ष सम्मेलन की शुरुआत करानी हो या पंचायत-पंचायत तक जाकर प्रवास करना हो, अरुण ने पार्टी के जनाधार को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।